आगरा समाचार
आगरा।
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जीआरपी थाना आगरा कैंट की पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 31 जुलाई 2025 को चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर दिनेश गुप्ता (उम्र 37 वर्ष), निवासी मस्जिद वाली गली, मोहल्ला इस्लामपुरा, थाना कोतवाली, जनपद मुरैना को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40,000 बताई जा रही है। इन मोबाइलों की चोरी के संबंध में थाना जीआरपी आगरा कैंट में अपराध संख्या 236/2024 व 123/2025 के अंतर्गत धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा की निगरानी में चलाई जा रही विशेष अभियान के अंतर्गत हुई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहित कुमार, हैड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल अतुल कुमार की विशेष भूमिका रही।