आगरा मंडल रेलवे समाचार
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने निवर्तमान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के दो साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास देखा। उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने मंडल की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब नए डीआरएम गगन गोयल के नेतृत्व में यह रफ्तार बरकरार रखने की उम्मीद है।
*वंदे भारत और स्टेशन सुधार* तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल में आगरा मंडल में पहली बार भोपाल- निजामुद्दीन, निजामुद्दीन - खजुराहो, आगरा- वाराणसी, वंदे भारत ट्रेनों की मेजबानी की। आगरा कैंट की द्वितीय एंट्री मथुरा जंक्शन का
एनआई वर्क, मथुरा- बाद की तीसरी लाइन, धौलपुर का कायाकल्प और पलवल - मथुरा के बीच कवच प्रणाली जैसे कार्यों
ने स्टेशनों को यात्री सुविधा के केंद्र बनाया। ईदगाह, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सिटी समेत 15 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत नया रूप मिला।
डिजिटल और तकनीकी प्रगति- यूटीएस और पीआरएस टिकटिंग में क्यूआर कोड के आधारित डिजिटल पेमेंट शुरू हुआ।
एफओबी आरओवी और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग जैसे तकनीकी कार्य पूरे हुए। आगरा मंडल ने पहली बार 100% ट्रेन समय पालनता का रिकॉर्ड बनाया।
आगरा फोर्ट- बांदीकुई डबलिंग और धौलपुर-सरमथुरा नैरो गेज को ब्रांड गेज में बदलने की नींव भी रखी गई। यात्री सुविधा और सरहाना - मेला व्यवस्थाओं को लेकर खानपान की गुणवत्ता में सुधार हुआ। तेज प्रकाश अग्रवाल की कार्यशैली को यात्रियों कर्मचारियों ने खूब सराहा।
*नए डीआरएम पर निगाहें*
अब गगन गोयल के सामने इस मजबूत बुनियाद पर विकास की गति और तेज करने की चुनौती है। आगरा मंडल की यह उपलब्धियां रेलवे के इतिहास और यात्रियों की स्मृतियों में हमेशा दर्ज रहेगी।