बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जागते रहो अभियान के तहत शिविर का आयोजन : छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की

बांदा | 27-Nov-2025 08:54 AM | 65 |
बांदा
छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की

जागते रहो अभियान के तहत शिविर का आयोजन

नरैनी। जागते रहो अभियान के सातवें दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुवा, कालिंजर में जागरूकता आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

यह आयोजन परियोजना कोऑर्डिनेटर विष्णु कुमार की पहल पर संपन्न हुआ। संविधान दिवस के अवसर पर बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, महिला कार्यभार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली चित्र और रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें समाज में मौजूद असमानताओं को उजागर करते हुए सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के बाद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा को रोकने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में बच्चों सहित समुदाय के लोगों ने गीत, नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए संदेश दिया कि समाज में सम्मान और समानता सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार और समाज में लड़कों तथा पुरुषों को अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में खबर लहरिया की पत्रकार गीता की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों के उत्साह और अभियान की दिशा की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता कमलेश कुमार, रानी, अटल बिहारी, मनीष कुमार, महेंद्र कुमार, शिवकुमार सहित कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जागते रहो अभियान लगातार सामाजिक जागरूकता और लैंगिक समानता की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा रहा है।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.