बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

धनतेरस पर जमकर बिकी चांदी : कार-बाइक बाजार में भी रौनक

बांदा | 19-Oct-2025 08:17 AM | 65 |
बांदा
कार-बाइक बाजार में भी रौनक

धनतेरस पर जमकर बिकी चांदी, कार-बाइक बाजार में भी रौनक

बांदा। धनतेरस पर्व पर शनिवार को शहर का बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही दोपहर से देर रात तक जमकर खरीददारी हुई। सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली। दुकानदारों के अनुसार पुराना चांदी का सिक्का 2150 रुपये और नए सिक्के का दाम 1950 रुपये में बेचा गया। महंगाई के बावजूद लोगों ने पारंपरिक रूप से चांदी के सिक्के खरीदकर त्योहार की शुरुआत की।

सिर्फ सर्राफा ही नहीं, बल्कि कार और बाइक बाजार में भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी लगातार होती रही। इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन बाजार भी देर रात तक रोशनी और रौनक से भरे रहे।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार खरीददारी में उत्साह अधिक देखने को मिला, और दीपोत्सव से पहले ही बाजार में त्योहार की चमक दिखाई देने लगी है।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.