सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, डीएम ने सुनी जन शिकायतें
सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, डीएम ने सुनी जन शिकायतेंमहर्षि पैल उद्यान में प्रतिमा व ओपन जिम का अनावरण, 504 कम्बल वितरित
बांदा। पैलानी तहसील में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जे. रीभा ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न विभागीय शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
कार्यक्रम में कुल 69 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई में मुख्य रूप से विद्युत, राजस्व, पुलिस, आपूर्ति एवं विकास विभाग से संबंधित समस्याएं सामने आईं।
ग्राम सिंधनकला में भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम अतरहट में चकरोड पर अवैध कब्जे के मामले में भी डीएम ने कब्जा हटाने का आदेश जारी किया।
सिंधनकला निवासी विनीता द्वारा पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत पर डीएम ने एसएचओ पैलानी को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं साड़ी बांगर में चकबंदी के बाद कब्जा दिलाने से संबंधित प्रकरण में सीओ चकबंदी को शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
शौचालय निर्माण, राशन कार्ड निर्गमन सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर बीडीओ जसपुरा तथा जिला पूर्ति अधिकारी को तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम पैलानी अंकित कुमार, सीएमओ, एलडीएम रविशंकर, बीडीओ जसपुरा धनराज कुटार्य, सीओ सदर राजवीर सिंह रजावत, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिमा एवं ओपन जिम का अनावरणसमाधान दिवस के बाद राज्य जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं जिलाधिकारी जे. रीभा ने तहसील परिसर स्थित महर्षि पैल उद्यान में महर्षि पैल की प्रतिमा और ओपन जिम का संयुक्त रूप से अनावरण किया।
इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
504 कम्बलों का वितरणकार्यक्रम के समापन पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कुल 504 कम्बल वितरित किए गए। कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।