बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति पर प्रभारी चिकित्सकों को नोटिस जारी : बैठक में अनुपस्थित डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश

बांदा | 07-Nov-2025 08:55 AM | 65 |
बांदा
बैठक में अनुपस्थित डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश

 


हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति पर प्रभारी चिकित्सकों को नोटिस जारी

बैठक में अनुपस्थित डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश
बांदा।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए महुआ एवं जसपुरा ब्लॉकों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोकने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए महिला एवं पुरुष नसबंदी कार्यों में कमासिन ब्लॉक की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को नियमित रूप से अस्पतालों में उपस्थिति सुनिश्चित करने और वीएचएनडी दिवस को प्रभावी ढंग से आयोजित कर सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कराने के निर्देश भी दिए।

ई-कवच पोर्टल पर नरैनी एवं महुआ ब्लॉकों की कम प्रगति पर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
आरबीएसके टीमों द्वारा चिन्हित कमजोर बच्चों को एनआरसी केंद्रों में भर्ती कराने और बच्चों के नियमित टीकाकरण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तिंदवारी एवं बांदा अर्बन ब्लॉकों में सुधार की आवश्यकता बताई गई।

राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली वितरित कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण में नरैनी और महुआ ब्लॉकों की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए गति बढ़ाने के आदेश दिए।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की समीक्षा करते हुए महुआ ब्लॉक में विशेष ध्यान देने, सभी गर्भवती महिलाओं को एचआरपी रजिस्टर में अंकित करने और आशा बहुओं का भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला चिकित्सालय) डॉ. सुनीता सिंह, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.