PHM NEWS

बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया कपड़े और कंबल का वितरण

प्रकाशित: 24 Nov 2025

बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया कपड़े और कंबल का वितरण

बांदा। रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा, सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज तथा उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी की अध्यक्षता रही। इस दौरान खुटला शाखा प्रमुख महेन्द्र पाल के नेतृत्व में, ग्राम भरखरी के ग्राम प्रधान गणेश आरख की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समाजसेवी विकास पाल के सहयोग से शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान में दिए गए 25 कंबल, कपड़े, किताबें, जूते-चप्पल आदि सामग्री ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।

साथ ही रोटी बैंक सोसाइटी की महिला महामंत्री रिया खान एवं सदस्य निहाल खान ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली कड़ी है और समाज को शिक्षित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सोशल मीडिया प्रभारी अख्तर किरमानी, खाईपार शाखा प्रमुख इरफान खान, सदस्य जगदीश श्रीवास, शहाना खान, सबीहा नूरानी, अनम खान, समाजसेवी प्रमोद कुमार एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सक्रिय भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रोटी बैंक टीम ने कहा कि उनका यह सामाजिक प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।