बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

धूमधाम से मनाई जाएगी दीवाली,पटाखा बाजार में रौनक : महंगाई के बावजूद चल रही जोरदार बिक्री

बांदा | 20-Oct-2025 10:05 AM | 65 |
बांदा
महंगाई के बावजूद चल रही जोरदार बिक्री

 

 

 धूमधाम से मनाई जाएगी दीवाली, पटाखा बाजार में रौनक

बांदा। दीपावली के मौके पर शहर ज्यालरों की रौशनी और पटाखों की खरीदारी से जगमगा उठा। जीआईसी मैदान में आधा सैकड़ा से अधिक दुकानदारों ने आतिशबाजी की दुकानें सजाई, जिनमें देशी और विदेशी पटाखों की भरमार रही। इस बार ग्रीन पटाखों की ज्यादा मांग रही, जबकि राफेल राकेट और सीबीआई बम जैसे नामों वाले पटाखे भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

ग्रामीण और शहरी लोग सुबह से ही बाजार में जुटे। चाइनीज पटाखों की कीमत कम होने के बावजूद देशी पटाखों का चलन बढ़ा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग ने कैंप लगाया, जिसमें अधिकारी और जवान तैनात रहे। दुकानदारों ने भी सुरक्षा सहयोग की सराहना की।


महंगाई के बावजूद चल रही जोरदार बिक्री

इस बार ग्रीन फुलझड़ी, राकेट, चक्करघिन्नि और नागिन छाप पटाखों की कीमतों में इजाफा हुआ है।

  • ग्रीन फुलझड़ी: 800 रुपये/यूनिट (80 रुपये/डब्बा)
  • राकेट: 180 रुपये/पैकेट
  • चक्करघिन्नि (राधा चक्कर): 180–250 रुपये/डब्बा
  • सदाबहार नागिन छाप: 17 रुपये/पैकेट

पटाखा व्यवसायियों का कहना है कि दीपावली और छठ पर पटाखों की बिक्री में उछाल आता है। इस बार 40 प्रतिशत तक ग्रीन पटाखे फूटने का अनुमान है

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.