पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगेंगी: डीएम जे. रीभा ने दिए सख्त निर्देश
पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगेंगी: डीएम जे. रीभा ने दिए सख्त निर्देश
- 50 से अधिक दुकानें एक स्थान पर नहीं लगेंगी
- फायर ब्रिगेड, सघन चेकिंग और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर होगी निगरानी
बांदा। आगामी दीपावली एवं त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
आबादी क्षेत्र में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानेंडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि—
- पटाखों की दुकानें किसी भी स्थिति में आबादी वाले क्षेत्र में नहीं लगाई जाएं।
- केवल चिन्हित स्थानों पर ही, जो आबादी से बाहर हों, दुकानों की अनुमति दी जाएगी।
- एक स्थान पर अधिकतम 50 पटाखा दुकानें ही स्थापित होंगी।
- पटाखा बाजार स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की अनिवार्य तैनाती रहेगी।
त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए गए कि—
- थोक एवं फुटकर दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
- संयुक्त टीम (पुलिस + खाद्य विभाग) द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- मोबाइल चेकिंग टीम की तैनाती भी की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि 22 सैंपल लिए गए, 330 लीटर तेल सीज किया गया और 50 किलो नकली मिठाई/पनीर नष्ट कराया गया।
खनन, भू-माफिया और अवैध गतिविधियों पर सख्तीडीएम ने निर्देशित किया कि—
- भू-माफियाओं और खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
- सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।
- परिवहन विभाग अवैध वाहनों की सघन चेकिंग करे।
जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि—
- शराब की दुकानों की कड़ी जांच की जाए।
- अवैध, नकली शराब बिक्री पर तुरंत कार्रवाई हो।
- गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
- गुंडा एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।