PHM NEWS

चिल्ला में बाढ़ से सख्ती, ओवरलोड ट्रक रोके गए

प्रकाशित: 03 Aug 2025

पपरेन्दा (बांदा)।
चिल्ला मार्ग पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सख्त कर दिया है। थाना चिल्ला पुलिस और पपरेन्दा चौकी इंचार्ज रामू सिंह की निगरानी में ओवरलोड ट्रकों को पपरेन्दा में रोका गया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

सुबह से दिखी सख्ती:
प्रशासनिक सतर्कता के तहत शुक्रवार सुबह से ही बाढ़ का जलस्तर बढ़ता देखा गया। इसी को ध्यान में रखते हुए सुबह 5 बजे से ओवरलोड वाहनों को रोका जाना शुरू किया गया। इन ट्रकों को चिल्ला के बजाय वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

वैकल्पिक रूट की व्यवस्था:
थाना प्रभारी के अनुसार, यह कदम सुरक्षा कारणों और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है। भारी वाहनों को अब पैलानी, सुमेरपुर और हमीरपुर मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क:
पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पपरेन्दा चौकी इंचार्ज रामू सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी भी असुविधा से बचने के लिए वाहनों की निगरानी और डायवर्जन की व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय है।