बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

गड़रिया गांव में खुला दिव्य पातालेश्वर धाम निःशुल्क कोचिंग सेंटर : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया

बांदा | 02-Jan-2026 08:22 AM | 65 |
बांदा
पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया

गड़रिया गांव में खुला दिव्य पातालेश्वर धाम निःशुल्क कोचिंग सेंटर
जसपुरा।क्षेत्र के गड़रिया गांव में गुरुवार को दिव्य पातालेश्वर धाम निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। ब्लॉक क्षेत्र में निःशुल्क कोचिंग सेंटर खुलने से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कोचिंग सेंटर के संचालक दीपक शर्मा एवं सह-संचालक राजेश परिहार हैं। इनके साथ राज द्विवेदी, रामकुमार निषाद, अंकित तिवारी, सतीश वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, रामजी सिंह, श्रवण तिवारी, मुलायम यादव सहित कई लोग सहयोगी के रूप में जुड़े हुए हैं।कोचिंग सेंटर में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग निःशुल्क पार्ट टाइम शिक्षण देकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कोचिंग सेंटर को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान परशुराम प्रजापति (टेढ़ा) ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र द्विवेदी, तोप सिंह (पूर्व प्रधान जसपुरा), युवा नेता आशुतोष सिंह, राजकमल प्रजापति, नोखेलाल प्रधान, जगरूप यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.