मिशन शक्ति 5.0, साइबर जागरूकता व यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति 5.0, साइबर जागरूकता व यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चिल्ला। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चिल्ला क्षेत्र के ग्राम डिघवट स्थित विद्यालय सहयोग आश्रम में मिशन शक्ति अभियान 5.0, साइबर जागरूकता अभियान एवं यातायात माह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने किया।
मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के साथ-साथ साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक व कॉल से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी।
यातायात जागरूकता सत्र में छात्रों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और कम उम्र में वाहन न चलाने पर जोर दिया गया। बच्चों से अपेक्षा की गई कि वे सीखी गई जानकारी अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुँचाएँ।
कार्यक्रम के दौरान 112, 1090, 102, 1098 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और आवश्यकता पड़ने पर इनके इस्तेमाल की प्रक्रिया बताई गई। विद्यालय आने-जाने वाले मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी छात्रों से बातचीत की गई।
कार्यक्रम में SHO अनूप कुमार दुबे, SI ज्योत्सना नायक, HC अंजली गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह, प्रेमपाल यादव, प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी तिवारी, अध्यापिका सुनीता देवी, प्रीति साहू, तथा पत्रकार मदन गुप्ता, मु. यासिर, मो. अनस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।