PHM NEWS

नवंबर माह में होने वाली व्यापारियों की जनसभा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष का दौरा

प्रकाशित: 23 Sep 2025
नवंबर माह में होने वाली व्यापारियों की जनसभा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष का दौरा

बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से आगामी नवंबर माह में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली व्यापारियों एवं वैश्य समाज की विशाल जनसभा को सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है।

इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी विनय चौरसिया ने महोबा में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के व्यापारियों के साथ मिलकर प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि यह बैठक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के निर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार को चित्रकूट जिले के व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

बैठक में जमाल सिद्दीकी, इसराइल वारसी, राजू शुक्ला, महोबा जिला अध्यक्ष रामकुमार सोनी, मैकू लाल चौरसिया, बसंत पटेरिया, अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता, जुगल चौरसिया समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।