प्रधानाध्यापक ने लगाया आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला,बच्चे भटकने को मजबूर
प्रधानाध्यापक ने लगाया आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला, बच्चे भटकने को मजबूर
पपरेन्दा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पपरेन्दा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय पपरेन्दा भाग संख्या-1 में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर पिछले 10 दिनों से ताला लटका हुआ है। इससे केंद्र में पढ़ने वाले छोटे बच्चे इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी और चुन्नी देवी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर बताया कि 28 सितंबर से प्रधानाध्यापिका द्वारा केंद्र संख्या 4 और 5 पर ताला लगवा दिया गया है। इसके कारण करीब 80 बच्चों की पढ़ाई और पोषण गतिविधियाँ ठप हो गई हैं।
इस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आर.एस. यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बच्चों के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।
ग्रामीणों ने जर्जर भवन की जगह नया भवन बनवाने या अस्थायी कक्षा की व्यवस्था की मांग की है ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।