द पीटीबी की मासिक बैठक संपन्न, 21 दिसंबर के संवाद–सम्मान–शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज
द पीटीबी की मासिक बैठक संपन्न, 21 दिसंबर के संवाद–सम्मान–शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज
मीडिया और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियाँ होंगी शामिल
बांदा। द प्रेस ट्रस्ट ऑफ बुंदेलखंड (द पीटीबी) की मासिक बैठक बुधवार को खबर लहरिया मीडिया समूह के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले संवाद–सम्मान–शपथग्रहण समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देना रहा। हाल ही में 28 अक्टूबर को सम्पन्न संगठन के मतदान एवं वार्षिक अधिवेशन के मद्देनज़र यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।
बैठक में कार्यक्रम की सफल मेजबानी, मुख्य अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन प्रबंधन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी मेहमानों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने पर भी मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता द पीटीबी प्रबंध कार्यकारिणी की अध्यक्ष कविता देवी बुंदेलखंडी (संपादक, खबर लहरिया) ने की। इस दौरान संयुक्त फाउंडर देवेंद्र नाथ मिश्रा, आशीष सागर दीक्षित, प्रबंधक सचिव इकबाल खान, जिला अध्यक्ष अनवर रज़ा रानू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रियुगी नारायण पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरबाज़ खान, जिला सचिव डॉ. भगत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलसुम खातून, कार्यकारिणी सदस्य रोहित द्विवेदी, साकेत अवस्थी, शिवम सिंह, अरविंद्र सिंह गौतम, तथा खबर लहरिया की महिला पत्रकार टीम श्यामकली, शिवदेवी आदि मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
21 दिसंबर को बाँदा आएंगे मीडिया और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियाँबैठक के दौरान बताया गया कि आयोजन से पहले विशेष सत्र में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ बाँदा पहुंचेंगी। इसमें प्रमुख रूप से—
- वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार एवं लेखक पीयूष बबेले
- एनडीटीवी इंडिया के पत्रकार रवीश रंजन शुक्ला
- डीबी लाइव के संपादक समीर आत्मज मिश्रा
- दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रकाश
- भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह
- फिल्म अभिनेत्री अन्नपूर्णा सोनी
- फिल्म 120 बहादुर के अभिनेता देवेंद्र अहिरवार
- प्रसिद्ध नाट्य कलाकार शिवा कुंदेर
इन हस्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष पहचान और व्यापक चर्चा मिलने की संभावना है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।