बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

संगठित पत्रकारों ने एकजुटता से की मतदान प्रक्रिया की बैठक : इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया से जुड़े लगभग 70 पत्रकारों ने सहभागिता की

बांदा | 20-Oct-2025 09:17 AM | 65 |
बांदा
इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया से जुड़े लगभग 70 पत्रकारों ने सहभागिता की

संगठित पत्रकारों ने एकजुटता से की मतदान प्रक्रिया की बैठक

बांदा। हार्पर क्लब के सभागार में द प्रेस ट्रस्ट ऑफ बुंदेलखंड (पीटीबी) के आम चुनाव 2025 के लिए पत्रकारों की एक आवश्यक खुली बैठक संपन्न हुई। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया से जुड़े लगभग 70 पत्रकारों ने सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता कविता बुंदेलखण्डी, मीरा, जीशान अख्तर, अभिषेक शुक्ला, राजेश पांडेय और आत्माराम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की।

पत्रकार अनवर रजा रानू ने जातिवाद, मजहबवाद और गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। दीपक पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता में छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, "जो कलम चला रहा है वही सच्चा पत्रकार है।"
के.के. गुप्ता और पंकज त्रिपाठी ने संकट के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और आपसी मतभेदों को खत्म करने पर जोर दिया।

मुख्य संपादक कविता बुंदेलखण्डी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “पीटीबी ने पहली बार सभी कलमकारों को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक शक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।”
युवा पत्रकार अभिषेक शुक्ला और जीशान अख्तर ने भी संगठन की इस एकता को नई दिशा देने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन आशीष सागर दीक्षित ने किया। उन्होंने 2018 से अब तक पीटीबी की प्रस्तावना व संगठन की कार्ययोजना को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया। इस दौरान संविधान की प्रति भी साझा की गई

शिवम सिंह ने नामांकन पत्र वितरण की जिम्मेदारी निभाई।


प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

  • अध्यक्ष पद: अनवर रजा रानू, रमाकांत तिवारी
  • जिला कार्यकारिणी सदस्य: अंशु गुप्ता, के.के. गुप्ता
  • प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष पद: कविता बुंदेलखण्डी

दीपावली व्यस्तता के चलते कुछ पत्रकार अगले दो दिनों में नामांकन लेंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पत्रकारों में अरविंद सिंह गौतम, पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, नरेश निगम, कुलदीप त्रिपाठी, मनोज कुमार, शिवाकांत अवस्थी, बालेंद्र तिवारी, के.के. दीक्षित, आसिफ अली सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे।

 

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.