PHM NEWS

सपा कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न

प्रकाशित: 04 Jan 2026

सपा कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न,सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई
बांदा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। बैठक की शुरुआत देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक जगत जननी सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में नारी शिक्षा की अलख जगाई और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।
जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बनाने के लिए सभी उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराया गया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दकी, लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, ईशान सिंह लवी, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, विजय करण यादव, प्रमोद निषाद, दिलीप पटवा, रामलाल प्रजापति, अशोक गौर, विवेक बिंद तिवारी, वृंदावन वैश्य, मइया दीन यादव, जगनायक यादव, ब्रजेश पटेल, करण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, कुदरत उल्ला, सुनील कुशवाहा, नासिर खान, लालमन यादव, किरण यादव, सुमन दिवाकर, मौसमी कोटर, प्रिंसू पटेल, नीलम यादव, श्याम बाबू खंगार, वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, आमिर खान, दिनेश अनुरागी, हरिशंकर राजपूत, सत्यनारायण सोनकर, दिवाकर खंगार, नेतराम वर्मा, संतोष यादव ‘मुल्ला’, अंकित खेंगर, बबलू श्रीवास, शिवाकांत प्रजापति, नौशाद भाई, दुर्गा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एजाज खान ने किया।