बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा जनपद न्यूज : सपा ने मनाया संविधान मान स्तम्भ दिवस, सांसद पप्पू निषाद रहे मुख्य अतिथि

बांदा | 29-Jul-2025 12:20 AM | 65 |
बांदा
सपा ने मनाया संविधान मान स्तम्भ दिवस, सांसद पप्पू निषाद रहे मुख्य अतिथि

बांदा में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तम्भ दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत कबीर नगर से सांसद और पूर्व मंत्री पप्पू निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्थापना दिवस की परंपरा पिछले वर्ष शुरू की थी, जिसे अब पूरे प्रदेश में प्रमुखता से मनाया जा रहा है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जिले में अपने नेताओं को भेजकर जनता को संविधान के मूल्यों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बबेरू विधानसभा के विधायक विशम्भर सिंह यादव ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 26 जुलाई 1925 को छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण लागू कर वंचितों को सम्मान प्रदान किया था। इससे पच्चीस साल बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, जिससे आम नागरिकों को हक और अधिकार मिले।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी सामाजिक अन्याय की लड़ाई जारी है। बिहार में एसआईआर के नाम पर वोट कटने की घटनाएं चिंताजनक हैं। सपा विधायक ने दावा किया कि लगभग 62 लाख लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, और समाजवादी पार्टी उनके अधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

मुख्य अतिथि पप्पू निषाद ने कहा कि यह समय है जब हर नागरिक को अपने अधिकारों के लिए सतर्क रहना चाहिए। संविधान ही देश की आत्मा है और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हुए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.