बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती : क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों सहित संगम इंटर कॉलेज चिल्ला में धूमधाम से मनाई गई

बांदा | 01-Nov-2025 08:14 AM | 65 |
बांदा
क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों सहित संगम इंटर कॉलेज चिल्ला में धूमधाम से मनाई गई

धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

चिल्ला। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों सहित संगम इंटर कॉलेज चिल्ला में धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संगम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गणेश पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें एकता और राष्ट्र निर्माण का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है और सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चिल्ला थाना के उपनिरीक्षक राम दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ “रन फॉर यूनिटी” में शामिल हुए।

इस मौके पर अध्यापक पवन कुमार निगम, रामभरोसे मिश्रा, जावेद अहमद, त्रिभुवन सिंह, मीरा देवी, माधुरी पांडेय, विजेंद्र नाथ, मोहम्मद सुहैल, राम सुफल कश्यप, इंद्रजीत निषाद, धीरेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र पटेल, प्रेमचंद्र सिंह, जीतपाल, अर्चना देवी, प्रभा, ऋचा गुप्ता, रेखा देवी, गीता देवी, कमलेश कुमार, शमूना बेगम, संगीता देवी सहित क्षेत्र के कई शिक्षकों और छात्रों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार मु. यासिर, मो. अनस और अनुपम गुप्ता भी मौजूद रहे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.