बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

समाजवादी नेताओं ने मुन्ना यादव हत्याकांड पीड़ित परिवार से की मुलाकात : न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बांदा | 26-Oct-2025 09:01 AM | 65 |
बांदा
न्याय दिलाने का दिया भरोसा

समाजवादी नेताओं ने मुन्ना यादव हत्याकांड पीड़ित परिवार से की मुलाकात

न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के मटौध थाना अंतर्गत ग्राम त्रिवेणी में विगत दिनों हुए मुन्ना यादव हत्याकांड के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता “राजा”, तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, वरिष्ठ नेता दिलीप पटवा तथा जिला सचिव कुदरत उल्ला सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पार्टी की ओर से परिवार को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी अब तक फरार है और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस अपराधियों से मिली हुई है तथा दबंग लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

इस पर सपा नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.