बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सपा कार्यालय में मनाया गया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस : सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बांदा | 07-Dec-2025 08:27 AM | 65 |
बांदा
सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सपा कार्यालय में मनाया गया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बांदा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की, जबकि संचालन नंदकिशोर यादव ने किया।

सभी वक्ताओं ने अपने भाषण में बाबा साहब के अदम्य साहस, संघर्षपूर्ण जीवन, तथा बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान का विस्तृत उल्लेख किया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव,
लोकसभा प्रभारी उमेश यादव,
ईशान सिंह लवी,
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरण यादव,
जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव,
किरण वर्मा, भरत लाल दिवाकर, सुमन दिवाकर,
महेंद्र वर्मा,
जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,
एजाज खान, नीलम यादव, प्रिंसू पटेल,
मौसमी कोटर, विवेक बिंद तिवारी,
सत्येंद्र पटेल, वीरेंद्र गुप्ता,
लालमन यादव, प्रमोद निषाद,
मुन्ना पटेल, दिलीप पटवा,
कल्लू चौहान, रवि दिवाकर,
हरिशंकर राजपूत, दिवाकर खंगार,
शुभम धुरिया
आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.