PHM NEWS

9 से 18 अक्टूबर तक बांदा में स्वदेशी मेला का आयोजन

प्रकाशित: 09 Oct 2025
 9 से 18 अक्टूबर तक बांदा में स्वदेशी मेला का आयोजन

बांदा। आगामी 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जनपद में स्वदेशी मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वदेशी मेला स्थल पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह मेला स्थानीय हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि उनके उत्पादों को बाजार मिल सके।

उन्होंने बताया कि यह मेला इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी व इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तर्ज पर आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागीय स्टॉल अवश्य लगाएं।

मेले में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, बैंकिंग, मत्स्य, नेडा, बेसिक शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र, जल निगम, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह और पर्यटन विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, उपायुक्त उद्योग गुरुदेव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।