20 नवंबर को दिल्ली में व्यापारियों की जनसभा सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष का दौरा
बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की आगामी 20 नवंबर को दिल्ली में होने वाली व्यापारियों एवं वैश्यों की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी विनय चौरसिया ने बांदा में बैठक कर जिले के व्यापारियों के साथ रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी विभाग के निर्देश पर आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अब राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाने का समय आ गया है। सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की कि वे 20 नवंबर को दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अरविंद्र गुप्ता ने प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया।
इस अवसर पर महामंत्री गौरव शुक्ला, मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता छोटे, केदार अग्रवाल, लखन पाल, सचिन चौरसिया नगर अध्यक्ष, शहजाद, राजेश चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, मोहम्मद अनस, अनुपम गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।