युवक मंगल दलों को मिली प्रोत्साहन किट, सजीव प्रसारण के बीच हुआ वितरण कार्यक्रम
युवक मंगल दलों को मिली प्रोत्साहन किट, सजीव प्रसारण के बीच हुआ वितरण कार्यक्रम
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित महिला एवं युवक मंगल दल प्रमाणपत्र एवं खेल प्रोत्साहन किट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद में भी युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट सामग्री वितरित की गई।
नेताओं ने बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने युवक/महिला मंगल दलों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“ग्रामों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार किट वितरित कर रही है। मंगल दल न सिर्फ खेल बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें।”
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम में 09 सदस्यों की युवक/महिला मंगल दल कमेटी गठित की गई है और ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण भी कराया गया है।
इस अवसर पर विधायक नरैनी ओममणि वर्मा के साथ संयुक्त रूप से कंधा पुरवा के युवक मंगल दल सदस्य सुनील कुमार और बबेरू के युवक मंगल दल के नीरज कुमार को खेल-कूद सामग्री किट प्रदान की गई।
"शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी" – ओममणि वर्माविधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि—
“शिक्षा के साथ खेल-कूद भी जीवन के लिए आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया' अभियान के जरिए युवाओं को मंच दिया है।”
इस वर्ष वितरित किटों का विवरण- 77 पुरुष मंगल दल
- 87 महिला मंगल दल 👉 कुल: 164 मंगल दलों को खेल किटें वितरित की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे. रीभा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण कुमार सोनू, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अंकित बासू, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।