भदोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भदोही
🚨 Breaking News | भदोही

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में शहीद हुए भदोही के अग्निवीर धीरज गुप्ता, दो माह बाद होनी थी शादी : डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही | 21-Feb-2026 08:45 PM | 245 |
भदोही
डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान भदोही के अग्निवीर धीरज गुप्ता शहीद, दो माह बाद होनी थी शादी

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के जेऊपुर गांव निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली लगी, जिससे उनका निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे सेना के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर शहादत की जानकारी दी। खबर सुनते ही भाइयों के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई।

शहीद धीरज गुप्ता दो महीने बाद ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम पसर गया।

जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मां बेटे से लिपटकर रो पड़ीं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उमड़ पड़े। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। ‘धीरज गुप्ता अमर रहें’ के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

भदोही के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। पूरे जिले में शोक की लहर है, वहीं हर आंख नम और सीना गर्व से चौड़ा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.