बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

17 वर्षीय छात्रा का कमरे के पंखे पर झूलता मिला शव : प्रधानाचार्या के आवास पर किराये पर रहे रही थी छात्रा

बुलंदशहर | 14-Feb-2026 06:59 PM | 500 |
बुलंदशहर
प्रधानाचार्या के आवास पर किराये पर रहे रही थी छात्रा

जहांगीराबाद। नगर के भईपुर दोराहे के समीप स्थित जनता पॉलिटेक्निक की 17 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को नगर स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या आवास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा द्वारा खुदखुशी की घटना से शिक्षण संस्थान और आसपास के क्षेत्र में शोक व सनसनी का माहौल है।
            जानकारी के अनुसार डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव ईशनपुर निवासी 17 वर्षीय छात्रा जनता पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रोनिक्स से प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रही थी, जो नगर के पुख्ता बाजार स्थित टीचर कॉलोनी में विद्यालय की प्रधानाचार्या के आवास के ऊपर स्थित कमरे में किराये पर रह रही थी। शनिवार को छात्रा का शव कमरे में फांसी का फंदा लगा पंखे पर लटका मिला। सूत्रों की माने तो शनिवार की सुबह साथ के कमरे में रहने वाली छात्रा ने मृतका को जगाने के लिए कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी और आवाज लगाकर उठने के लिए बोला। कुछ देर तक जब ना तो कमरे का दरवाजा खुला और ना ही अंदर से कोई आवाज आयी तो छात्रा ने सारी बात जाकर अपनी मकान मालकिन प्रधानाचार्या को बताई। छात्रा द्वारा सारी बात सुनने के पश्चात् वह ऊपर बने कमरे पर आयी और छात्रा (मृतका) को आवाज देते हुए दरवाजा खोलने के लिए बोला लेकिन हर कोशिश बेकार हो गयी। जब अंदर कमरे में किसी भी प्रकार हरकत नहीं हुई तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। बहुत कोशिश करने के बाद मेज लगाकर दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में झाँककर देखा। रोशनदान से कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हतप्रभ हो गयी। छात्रा के शव को गले में फंदा लगा पंखे पर झूलते देख आनन फानन में पुलिस और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची टीम ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में कमरे के दरवाजे को तोड़कर पंखे पर लटके छात्रा के शव को नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी। पंखे पर लटके छात्रा के शव के कानों में इयरबड्स लगे हुए मिले जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं छात्रा के शव को देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जाँच में जुटी फोरेंसिक टीम ने कमरे से कुछ साक्ष्य भी जुटाये। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.