बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

50 कृषकों का दल प्रशिक्षण हेतु शाहजहांपुर रवाना : प्रशिक्षण में शामिल सभी कृषक प्रगतिशील किसान हैं।

बुलंदशहर | 18-Feb-2026 08:03 PM | 500 |
बुलंदशहर
प्रशिक्षण में शामिल सभी कृषक प्रगतिशील किसान हैं।

जहाँगीराबाद। गन्ना विकास परिषद  से बुधवार को 50 प्रगतिशील कृषकों का दल एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ। दल को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं प्रभारी मुख्य गन्नाधिकारी के.पी. सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल सभी कृषक प्रगतिशील किसान हैं। बसंतकालीन बुवाई को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई उन्नतशील गन्ना प्रजातियों, वैज्ञानिक विधि से बुवाई, सहफसली खेती, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही फील्ड विजिट के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने-अपने क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करेंगे तथा आसपास के अन्य कृषकों को भी जागरूक करेंगे, जिससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। प्रशिक्षण दल में नागेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, जागेश्वर शर्मा, रामकुमार चौधरी, चंचल चौधरी, प्रमोद गिरी, मेहताब, संजय सिंह सहित कुल 50 कृषक शामिल हैं। दल के साथ गन्ना पर्यवेक्षक भंवर सिंह, रामनरेश यादव, संतोष कुमार, सुमित कुमार एवं अजीत सिंह भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.