बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

क्रिकेट मैच की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे : घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बुलंदशहर | 26-Feb-2026 08:42 PM | 500 |
बुलंदशहर
घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटोटा में मैच के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने बुधवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
                  जानकारी के अनुसार गांव टिटोटा निवासी मुनेंद्र राघव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2026 को उसका छोटा भाई चेतन राघव गांव में मैच खेलकर घर वापस लौटा था। मैच के दौरान कमेंटबाजी को लेकर गांव के ही विवेक, अंकित, गौरव पुत्रगण किशनपाल से कहासुनी और मारपीट हो गई थी, जिसमें चेतन को चोट आई थी। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत देने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोप है कि उसी रात लगभग 12 बजे जब परिवार सरकारी अस्पताल से लौटकर गांव पहुंचा, तभी रास्ते में सड़क किनारे खेत में खड़े आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी सुजल पुत्र रतन सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से चेतन पर हमला कर दिया। हमले में चेतन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.