बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

चौपाल फाउंडेशन द्वारा भव्य रोजगार मेले का आयोजन : सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

बुलंदशहर | 22-Dec-2025 08:07 AM | 392 |
बुलंदशहर
सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

चौपाल फाउंडेशन द्वारा भव्य रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
स्याना (बुलंदशहर)।
युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चौपाल फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्याना में भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन किया। मेले में 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और सैकड़ों युवाओं का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।
इस रोजगार मेले में आईटी, रिटेल, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों ने शिरकत की। सुबह से ही युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लगभग 360 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के उपरांत 163 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, जिनमें से कई को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। वहीं 50 युवाओं को अपने ही गृह जनपद में रोजगार मिलने से उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
चौपाल फाउंडेशन के अध्यक्ष दर्श वत्स ने बताया कि रोजगार केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने कहा,
“यह पहल सिर्फ युवाओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को मजबूत करने का माध्यम है। ग्रामीण विकास की दिशा में यह एक ऐसा कदम है, जो आने वाले समय में बड़े परिणाम देगा। चौपाल फाउंडेशन निरंतर इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने का कार्य करता रहेगा।”
मेले में शामिल एक अभ्यर्थी सुरजीत पवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
“एक ही छत के नीचे इतनी सारी कंपनियों से मिलने का अवसर मिलना बेहद शानदार अनुभव रहा। मुझे एक्सिस बैंक में चयन का अवसर मिला है, इसके लिए मैं चौपाल फाउंडेशन का आभारी हूं।”
कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन के सचिव ने मेले में शामिल सभी नियोक्ता कंपनियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को युवाओं और स्थानीय लोगों ने एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल बताया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.