PHM NEWS

कड़े मुकाबले में जयप्रकाश गर्ग बने नवीन अनाज मंडी के अध्यक्ष, 11 मतों से जीत

प्रकाशित: 07 Apr 2026

जहांगीराबाद। नवीन अनाज मंडी अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार जयप्रकाश गर्ग ने अपने प्रतिद्वंदी कृपाल सिंह लोधी को 11 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में जयप्रकाश गर्ग को 138 वोट मिले, जबकि कृपाल सिंह लोधी को 127 मत प्राप्त हुए।
परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर में जश्न का माहौल छा गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया, विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में जयप्रकाश गर्ग की जीत को लेकर उत्साह देखने को मिला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत मंडी के सभी साथियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी में पारदर्शिता, बेहतर सुविधाएं और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंडी के विकास के लिए नए प्रयास किए जाएंगे और सभी व्यापारियों को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान मंडी के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे, जिनमें टिंकू बंसल, कृष्णकांत कांता, अमित गोयल, संदीप गोयल, शिवम गुप्ता, पीयूष चौधरी, जितेंद्र मान, पवन गुप्ता,  नवीन बंसल , संजय लोधी ओमप्रकाश गोयल और बनी सिंह सहित अन्य शामिल रहे। सभी ने जयप्रकाश गर्ग को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।