बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

जेबीजी इंटरनेशनल स्कूल में भव्य 'पुरस्कार वितरण समारोह' का आयोजन : खेलकूद क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

बुलंदशहर | 01-Apr-2026 06:21 PM | 500 |
बुलंदशहर
खेलकूद क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

जहाँगीराबाद। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेबीजी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिक 'पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और खेलकूद क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खुर्जा के चेयरमैन भगवान दास सिंघल, जहाँगीराबाद के चेयरमैन किशपाल लोधी और अनूपशहर के चेयरमैन ब्रजेश गोयल उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इनके अतिरिक्त सी.पी. सिंह, संजय लोधी, रिंकू राणा, नीरज शर्मा और सत्यप्रकाश दादू भी समारोह में उपस्थित रहे। ​​समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, बालकिशन बंसल, प्रभात बंसल और उदित गर्ग ने अतिथियों को मंच पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात ​वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। मैच और दौड़ प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को विशेष सम्मान मिला। ​छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों ने अभिभावकों और अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। ​कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया माहेश्वरी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से उत्तम भोजन की व्यवस्था भी की गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.