PHM NEWS

भीषण सड़क हादसे में मासूम की मौत और छह घायल

प्रकाशित: 27 Mar 2026

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गहना गांव के निकट बीती देर रात एक रूह कपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बदायूं जा रहे एक परिवार की ईको कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 4 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
​                ​जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। दिल्ली से एक परिवार ईको कार में सवार होकर बदायूं की ओर जा रहा था। जैसे ही कार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गहना गांव के समीप स्थित मंदिर के पास पहुँची तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री कार के मलबे में दब गए और चीख-पुकार करने लगे। इस भीषण ​हादसे के समय सड़क पर सन्नाटा था, लेकिन तभी जहांगीराबाद कोतवाल एडीजी पुलिस को एस्कॉर्ट कर वापस लौट रहे थे। क्षतिग्रस्त कार पर नजर पड़ते ही उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों के साथ राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया। ​इस हृदयविदारक घटना में मासूम केशव (4 वर्ष) पुत्र चंद्रमोहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि छह ​रचना पुत्री करणवीर (दिल्ली), ​विशाल पुत्र राजा बाबू, ​गुलफ्शा पुत्री काले, ​गीता पत्नी शीशपाल, सचिन पुत्र शैलेन्द्र, श्रीराम पुत्र रामेश्वर (बदायूं) गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, हालांकि पुलिस जाँच कर रही है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।