बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

डॉ. अमित कुमार सिंह का सम्मान : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सीएचसी स्याना के चिकित्सा अधीक्षक

बुलंदशहर | 04-Feb-2026 11:10 PM | 392 |
बुलंदशहर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सीएचसी स्याना के चिकित्सा अधीक्षक

सीएचसी स्याना में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं सरकार की समस्त स्वास्थ्य योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत सप्ताह पहले भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा तथा आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सीएचसी स्याना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा देहरा के मंडल उपाध्यक्ष हेमंत लोधी, बूथ अध्यक्ष योगेश लोधी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सियाना विपिन कुमार लोधी ने सीएचसी कार्यालय पहुंचकर डॉ. अमित कुमार सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सीएचसी स्याना में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.