रामलला के मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर प्रभात फेरी से नगर हुआ गुंजायमान
जहांगीराबाद। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार की सुबह तड़के ही नगर में उत्सव का माहौल हो गया। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिसने पूरे नगर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। प्रभात फेरी में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा शामिल हुए। पं. हरिकिशन शास्त्री ने विधि विधान से पूजन करवाकर प्रभात फेरी का शुभारम्भ कराया। इसके साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड व भंडारों का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित भी किया गया। प्रभात फेरी में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सहभागिता की, जिससे पूरा नगर राममय हो गया।
गुरुवार को प्रभात फेरी लाल कुआं स्थित शीशमहल मन्दिर से शुरू होकर गांधी चौक, दरबार बैंड वाली गली, बिजली घर चौराहा, रामा गंज से अनूपशहर बाईपास होती हुई वापस शीशमहल मन्दिर पर आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान विक्की गोयल, राजकुमार सिंघल, सुमित गोयल, शिवम सोनी, पीयूष गर्ग, रवि कौशिक व अमन चौहान आदि ने भजन गाकर पूरे नगर को राममय कर दिया। इस दौरान विधायक संजय शर्मा ने भी कई भजन गाकर रामलला का वंदन किया। प्रभात फेरी को सफल बनाने में संजय गर्ग, हेमंत सिंघल, मनमोहन अग्रवाल, आलोक गर्ग, डॉ विकास गुप्ता, विशाल गर्ग, डॉ रवि राणा, पिंटल गोयल, आदेश शर्मा, शोभित गुप्ता, रोहित पहाड़ी, अजय वार्ष्णेय, सोनू गुप्ता, विष्णु बाबा, संजय बंसल, भूमि भारद्वाज, अंकुर अग्रवाल, तन्मय, डोरिस शर्मा, सरिता शर्मा, बनारसीदास, माधव गोयल, भूमि शर्मा, संगीता सिंह, अजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर व्यापारियों ने आपसी सहयोग से सुंदरकांड का आयोजन कराया और उसके बाद भंडारे का आयोजन कराया गया। वहीं ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने भी चाय और बिस्किट वितरित किये। पाठक मौहल्ला स्थित भटनी वाले मन्दिर पर सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया।
यह केवल एक वर्षगांठ नहीं बल्कि करोड़ों रामभक्तों के विश्वास और संकल्प की जीत का उत्सव है। आज अयोध्या का हर कोना दीपावली जैसा जगमगा रहा है।” - संजय शर्मा ( विधायक )