बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

बुलंदशहर/स्याना से बड़ी खबर : अतिक्रमण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, ₹53,000 का जुर्माना वसूला

बुलंदशहर | 29-Nov-2025 08:21 AM | 392 |
बुलंदशहर
अतिक्रमण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, ₹53,000 का जुर्माना वसूला

अतिक्रमण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, ₹53,000 का जुर्माना वसूला

स्याना में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर और कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए और दुकानदारों से कुल ₹53,000 का जुर्माना वसूला गया।

नगर पालिका प्रशासन ने अभियान से पहले सभी दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अपने स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। चेतावनी के बावजूद कई जगह अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

नगर पालिका अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि—
“अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर में नियमित निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है। प्रशासन का कहना है कि जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.