बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर | 29-Apr-2026 10:07 PM | 500 |
बुलंदशहर
हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला रामा गंज में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट की ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर पड़ोस के मकानों पर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। हालांकि, इस मलबे की चपेट में आने से घरों और बाहर खड़े वाहनों को काफी क्षति पहुंची है।​स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोहल्ले में स्थित एक खाली प्लॉट में दीवार के सहारे भारी मात्रा में बालू (रेत) एकत्र किया गया था। बताया जा रहा है कि बालू के अत्यधिक दबाव और चल रही तेज हवाओं के कारण दीवार अपनी मजबूती खो बैठी और अचानक पड़ोस के मकानों की ओर ढह गई। दीवार का मलबा सीधे पड़ोस के घरों की छतों और दीवारों पर गिरा, जिससे पड़ोस के मकानों के हिस्सों में दरारें आ गईं और काफी नुकसान हुआ साथ ही मकानों के आगे गली में खड़े दोपहिया वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। तेज आवाज सुनकर जब तक लोग बाहर आए, तब तक मकान व वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ​प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई। बाहर आकर देखा तो पूरी दीवार गिरी पड़ी थी। शुक्र है कि उस समय गली में कोई बच्चा खेल नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ​घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित मकान स्वामियों ने प्लॉट मालिक की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि कमजोर दीवार के सहारे रेत का ढेर लगाना सीधे तौर पर सुरक्षा से खिलवाड़ है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.