PHM NEWS

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रकाशित: 17 Apr 2026

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खनपुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़ने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी  के अनुसार खनपुरा निवासी विकास पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल 2026 की रात असामाजिक तत्वों ने गांव में लगे बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ दिए। आरोप है कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। ​इतना ही नहीं आरोपियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर डॉ. अंबेडकर के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और टिप्पणियां साझा करने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसी हरकतों से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीराबाद पुलिस ने बिना देरी किए तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया की 
​प्रकरण बेहद संवेदनशील है। महापुरुषों का अपमान और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम साक्ष्य जुटा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।