उत्तराखंड
उत्तराखंड के राज्यपाल जी ने गाजियाबाद के कर्नल त्यागी को सम्मानित किया 28 नवम्बर 2025,राजभवन ऑडिटोरियम , राजभवन , देहरादून कैंट, उत्तराखंड – आज यहाँ एक विशेष ’’ विमर्श ’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल चतुर्वेदी , पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह , कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित ऋषि बब्बर , प्रख्यात पर्यावरण विद श्री कल्याण सिंह रावत पदम् श्री और कमांडर दीपक खंडूरी ने सुरक्षा , पर्यावरण और टूरिज्म पर अपने-अपने विचार रखे | विस्तार से बताया गया की चीर के पेड़ अंग्रेजो की देन है जिसके कारण उत्तराखंड में त्रासदी आ रही हैं | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की उत्तराखंड की लम्बी सीमा तिब्बत से लगती है और नेपाल से भी लगती है | इसलिए उत्तराखंड के सरहदी गांवो को सडको से , संचार व्यवस्था से एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है | सरहदी गांवो को पर्यटकों के लिए स्थानीय स्तर पर आकर्षक बनाया जा रहा है | उन्होंने कहा की आवश्यकता है की मधु मक्खी पालन को , एरोमा बनाने को और मोटा अनाज पैदा करने को एक मुहीम की तरह लिया जाये | उन्होंने बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ये कह चुके है की 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है | उन्होंने कहा आज जो भी युवा देश भक्त नागरिक और गौरव सेनानी मेरे सामने बैठे है उनमें से प्रत्येक उत्तराखंड का एक राजदूत है | उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी की कर्तव्यनिष्ठा और इमानदारी की विशेष प्रशंसा की | उन्होंने बताया की आज राष्ट्रिय स्तर पर देश भक्त नागरिको और पूर्व सैनिको का ऐसा कोई दूसरा संगठन नहीं है | उन्होंने कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी की अद्भुत उर्जा का भी जिक्र किया |