PHM NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: गरीब की जेब पर सरकार का डबल वार

प्रकाशित: 08 Apr 2025

नई दिल्ली। आम जनता को एक और बड़ा झटका देते हुए सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹50 महंगा हो गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

देशभर में पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता को अब पेट्रोल, डीजल और गैस तीनों मोर्चों पर बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर का दाम ₹1,100 के पार पहुँच गया है, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी ₹2 से ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ाई गई हैं।

विपक्ष ने इस फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। नेताओं का कहना है कि यह सीधा गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। सोशल मीडिया पर भी जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, लोग हैशटैग #महंगाई_की_मार और #GasPriceHike के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

जनता सवाल कर रही है — "कब मिलेगी राहत?"

#महंगाई_कीमार #गरीब_की_जेब_खाली #सरकार_का_डबल_वार #पेट्रोल_डीजल_महंगा #गैस_सिलेंडर_कीमत #मिडल_क्लास_परेशान #महंगाई_की_मार #जनता_परेशान #आम_आदमी_की_तकलीफ #₹50_का_झटका