PHM NEWS

बनकटा पुलिस ने चोरी की घटना का किया

प्रकाशित: 10 Apr 2026

बनकटा पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया जनपद के थाना बनकटा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के रुपये व अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन hद्वारा जनपद में hny नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना बनकटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अहिरौली बघेल को जोगीवीर बाबा बरगद के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के कुल 3,525 रुपये, एक टूटा हुआ सीसीटीवी कैमरा, विभिन्न कंपनियों के 96 पैकेट बिस्किट, 5 बोतल सोयाबीन रिफाइंड तेल, नमकीन व मसाले के कई पैकेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2026 को वादी अरविन्द कुमार सिंह ने थाना बनकटा में सूचना दी थी कि 7 अप्रैल की रात उनकी किराना दुकान में चोरी हुई है। दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी।
इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है सक्रिय, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, कांस्टेबल रवि राय एवं कांस्टेबल राकेश तिवारी ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।