PHM NEWS

भलुअनी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल

प्रकाशित: 18 Mar 2026

देवरिया: थाना भलुअनी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है तथा मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सचिन यादव को 18 मार्च 2026 को सोनाड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाना भलुअनी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी को आरोपी 1 फरवरी 2026 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 7 मार्च 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल लालजी राम एवं कांस्टेबल राहुल चौधरी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।