देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भटनी के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीएम, : छात्राओं से पढ़वाया पाठ, जलभराव व सीलन दूर करने के निर्देश

देवरिया | 20-Jul-2026 04:35 PM | 548 |
देवरिया
छात्राओं से पढ़वाया पाठ, जलभराव व सीलन दूर करने के निर्देश

भटनी के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीएम, छात्राओं से पढ़वाया पाठ, जलभराव व सीलन दूर करने के निर्देश

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को विकासखंड भटनी के रुपई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई का स्तर भी परखा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी छात्राओं की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कक्षा छह और आठ की छात्राओं से पाठ्यपुस्तक पढ़वाई तथा विषय से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर रखी जाए और किसी भी छात्रा का ड्रॉपआउट न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। विद्यालय की वार्डन ने भवन में सीलन और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय विद्यालय के लगभग सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.