देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भटनी के प्यासी में डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ : मुख्य अतिथि गोल्डन ऑटो पार्ट्स के डायरेक्टर मुकेश तिवारी

देवरिया | 26-Feb-2026 04:55 PM | 548 |
देवरिया
मुख्य अतिथि गोल्डन ऑटो पार्ट्स के डायरेक्टर मुकेश तिवारी

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी भटनी क्षेत्र के प्यासी में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बिजनेसमैन  गोल्डन ऑटो पार्ट्स के डायरेक्टर  मुकेश तिवारी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि गोल्डन मुकेश तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट से बेहद लगाव और प्रेम है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। डे-नाइट प्रतियोगिता होने के कारण रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे मैच का रोमांच और भी बढ़ गया।
इस आयोजन ने देवरिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
— युगेष तिवारी, देवरिया

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.