देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

नेशनल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण व : दीक्षांत समारोह आयोजित

देवरिया | 12-Apr-2026 02:27 PM | 548 |
देवरिया
दीक्षांत समारोह आयोजित

नेशनल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण व दीक्षांत समारोह आयोजित
भटनी (देवरिया)। नेशनल पब्लिक स्कूल, चांद पार शाखा में शनिवार को पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के सहायक निदेशक सौरभ शंकर मिश्रा, उपनिदेशिका मोहनी मिश्रा एवं प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यूकेजी के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।
वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ₹1100 की छात्रवृत्ति भी दी गई।
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और धैर्य का परिणाम है। असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है।
प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास है।
प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने और सफलता को विनम्रता के साथ स्वीकार करने की सीख दी।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजली गोस्वामी तथा छात्रा महक तिवारी व नंदिनी चौहान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.