देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच अवैध देशी शराब के साथ : दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया | 20-Jul-2026 04:23 PM | 548 |
देवरिया
दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देवरिया। खामपार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को 76 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित सुपर स्प्लेंडर बाइक से शराब बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात खामपार पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बरैठा-माड़ीपुर मोड़ के पास एक सुपर स्प्लेंडर बाइक (संख्या यूपी-52 एज़ेड-4175) को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर रखे सफेद झोले से 200-200 मिलीलीटर के 76 पाउच अवैध देशी शराब (कुल 15.2 लीटर) बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के समरौना गांव निवासी धर्मेंद्र शाह (27) तथा लामीचौर गांव निवासी गृजेश मांझी (18) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों शराब बिहार ले जा रहे थे।
इस संबंध में खामपार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 168/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.