चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी र्देवरिया के थाना बनकटा पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसायकिल व एक अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विगत रात्रि एक अभियुक्त 1.अजय कुमार शाह पुत्र स्व0 स्वामीनाथ शाह निवासी ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया को बहद ग्राम सोहनपुर ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद मोटरसायकिल सुपर स्प्लेंडर फर्जी नंबर प्लेट BR29AH4894 युक्त (वास्तविक नंबर UP52BB7540) तथा 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 40/2026 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व धारा 4/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की ।इस प्रकार थाना बनकटा पुलिस द्वारा उक्त चोरी की मोटरसायकिल UP52BB7540 के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/26 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया गिरफ्तार अभियुक्त
1.अजय कुमार शाह पुत्र स्व0 स्वामीनाथ शाह निवासी ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया।बरामदगी का
1.01 अदद मोटरसायकिल सुपर स्प्लेंडर फर्जी नंबर प्लेट BR29AH4894 युक्त ।
2.एक अवैध चाकू।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 संतोष कुमार मौर्या थाना बनकटा जनपद देवरिया
2.उ0नि0 आलोक रंजन सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया
3.का0 रामसागर गुप्ता थाना बनकटा जनपद देवरिया।
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी