देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया (गौरीबज़ार ) : गौरीबाज़ार क्षेत्र में इस बार छठ पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

देवरिया | 28-Oct-2025 06:10 AM | 345 |
देवरिया
गौरीबाज़ार क्षेत्र में इस बार छठ पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

गौरीबाज़ार (देवरिया):
गौरीबाज़ार क्षेत्र में इस बार छठ पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चारों ओर छठी मइया के गीतों की मधुर गूंज से वातावरण भक्तिमय बन गया। घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

बिभिन्न ग्राम सभाओं — जैसे गौरी, भटनी, देवगांव और सिसवा में लोगों ने सामूहिक रूप से घाटों की साफ-सफाई कर छठ पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गुलशन दुबे ने कई गांवों का भ्रमण किया और ग्रामवासियों से बातचीत की। उन्होंने छठ पर्व की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व न केवल सूर्य उपासना का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पर्यावरण और पारिवारिक एकता का प्रतीक भी है।

गुलशन दुबे ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था का अनोखा उदाहरण है, जो बिना किसी भेदभाव के समाज को एकजुट करता है। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके संकल्प और श्रद्धा से ही यह पर्व जीवंत रहता है। ग्रामवासियों ने भी दुबे का स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना प्रबल होती है।

गौरीबाज़ार का पूरा क्षेत्र चार दिनों तक छठी मइया की भक्ति में डूबा रहा और व्रतियों ने विधिवत नियमों का पालन करते हुए उत्साह के साथ पर्व संपन्न किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.