PHM NEWS

मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस द्वारा

प्रकाशित: 06 Mar 2026

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी जनपद देवरिया मे
मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस द्वारा आमजन से संवाद, दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा
पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में विश्वास व सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.03.2026 को प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।
इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
मार्निंग वॉकर अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से आमजन से संवाद स्थापित करना, उनमें विश्वास व सुरक्षा की भावना बढ़ाना, छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही चोरी के वाहनों की बरामदगी, तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी रखी गई।
संवाद के दौरान पुलिस द्वारा जनसामान्य को इस अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।
जनपदीय पुलिस द्वारा ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
अभियान के दौरान कुल 13 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 234 व्यक्तियों एवं 125 वाहनों की जांच की गई।