देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया मे पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश : स्वच्छता है जीवन का आधार इसे अपनाओ बार-बार

देवरिया | 22-Feb-2026 10:08 AM | 548 |
देवरिया
स्वच्छता है जीवन का आधार इसे अपनाओ बार-बार

देवरिया जनपदीय पुलिस द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु श्रमदान कर के कीया गया स्वच्छता का संदेश स्वच्छता है जीवन का आधार, इसे अपनाओ बार-बार ।स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत बोल कर किया जागरूक 

आज दिनांक 22.02.2026 को पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा कार्यालय, थानों, चौकियों व पुलिस लाइन में वृहत स्तर पर श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा वाहनों को क्रमवार लगाया गया । अभिलेखों व अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित किया गया । पेड़-पौधों की सफाई, सूखे पत्तों की सफाई तथा पौधों की नियमित छंटाई एवं खर-पतवार की निराई कर सुसज्जित रूप दिया गया, जिससे परिसर की सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई । साथ ही कार्यालय के फर्नीचर व अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका रख-रखाव ठीक किया पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया ।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.