PHM NEWS

देवरिया (सलेमपुरथाना )पुलिस की गैंगस्टर अभियुक्त के साथ मुठभेड़*

प्रकाशित: 04 Nov 2025

देवरिया  (सलेमपुरथाना  )पुलिस की गैंगस्टर अभियुक्त के साथ मुठभेड़*

  थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 421/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त राजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी जगदीशपुर थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया था ।

 अभियुक्त द्वारा अचानक पेट दर्द बताकर शोर मचाने लगा हालत की गम्भीरता को देखते हुये व0उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र मिश्र व का0 रितेश सोनकर का0 अरविन्द मौर्य के साथ दवा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर रवाना किया गया था कि उसके द्वारा मौका पाकर व0उ0नि0 की पिस्टल छीनकर फायर करते हुये भाग निकला इस सूचना पर पुलिस की टीमो द्वारा उक्त फरार अभियुक्त को चकरवा बहोरदास मार्ग के पास से पुलिस मुठभेड़ में पुनः गिरफ्तार किया गया मुठभेड मे अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी है जिसके पास से 01 अदद सरकारी पिस्टल 9 एमएम व 01 खोखा कारतूस 9 एमएम व 7 अदद जिन्दा कारतूस 9 एमएम बरामद हुआ । उक्त घायल अभियुक्त को समुचित इलाज हेतु जिला अस्पताल देवरिया रवाना किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. राजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी जगदीशपुर थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0 80/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम व 429 भादवि थाना लार जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 421/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना लार जनपद देवरिया

*बरामदगी का विवरण*

1. 01 अदद सरकारी पिस्टल 9 एमएम व 01 खोखा कारतूस 9 एमएम व 7 अदद जिन्दा कारतूस 9 एमएम।